हिमाचल और के मुख्यमंत्री जयराम और ऊर्जा मंत्री उतरे प्रचार में

0

देहरादून, 01 फरवरी (हि.स.)। एक फरवरी से प्रचार के क्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में अपना प्रचार कार्य तेज किया। विकासनगर सीट पर जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी उत्तराखंड के प्रवास पर हैं जबकि राजपुर सीट पर पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार को धार दी ।

विकासनगर सीट पर भी उन्होंने मुन्ना सिंह चौहान के पक्ष में माहौल बनाया। उन्होंने चकराता विधानसभा सीट पर उम्मीदवार रामशरण नौटियाल के पक्ष में प्रचार कार्य किया। इसके साथ ही साथ सहसपुर विधानसभा सीट पर सहदेव पुंडीर के पक्ष में प्रचार कार्य किया।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के महारथी उत्तराखंड प्रवास पर पहुंच रहे हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का विकासनगर प्रवास इसी कड़ी में देखा जा रहा है जबकि खजानदास के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटन बाजार स्थित सीएनआई स्कूल पहुंच कर घर-घर प्रचार किया।

जयराम ठाकुर ने कहा है कि उत्तराखंड भी हिमाचल जैसा ही छोटा प्रदेश है। विकासनगर विधानसभा की चर्चा करते हुए कहा कि यहां 12 हजार मतदाता हिमाचल प्रदेश के वासी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विधायक मुन्ना सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि हमने मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण लोगों का दिल जीता है। उत्तराखंड का गठन तब हुआ जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थी। पांच वर्षों में जो विकास हुआ है, उसमें केंद्र का बहुमूल्य योगदान है। साथ ही प्रदेश की ईमानदार सरकार ने विकास के कामों को गति दी है। उन्होंने कहा कि हमारे काम के बल पर प्रदेश की जनता का जुड़ाव हमारे साथ हैं और भाजपा उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि यह चुनाव कोरोना के प्रतिबंधों के बीच चल रहा है इसके बावजूद पार्टी को भारी बहुमत मिलेगा और भाजपा 60 पार के लक्ष्य को पूरा करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *