नक्सलियों द्वारा लूटे गये एलपीजी गैस से भरा पिकअप वाहन बरामद

0

सुकमा, 01 फरवरी(हि.स.)। जिले के गैस एजेंसी कोंटा से 48 एलपीजी सिलेंडर भरकर भेज्जी की ओर रवाना हुआ था। इस दौरान कोंटा-भेज्जी मार्ग पर ग्राम गोरखा से सोमवार शाम एलपीजी गैस से भरे पिकअप वाहन को रोककर वाहन चालक एवं हेल्पर के साथ मारपीट कर नक्सलियों ने लूट लिया था। जिसकी सूचना पर सुकमा एसपी सुनील शर्मा के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर कल रात ग्राम नगाराम के जंगल के नक्सल क्षेत्र से डीआरजी एवं सीआरपीएफ 219 बटालियन के जवानों की टीम ने पिकअप वाहन और सभी 48 सिलेंडर बरामद कर जवानों की सुरक्षा में वापस लाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *