नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस के विरोध में काले रंग का बैनर लगाया

0

कांकेर, 26 जनवरी(हि.स.)। जिले के कोयलीबेंड़ा थाना अंर्तगत चारगांव मार्ग में गुडगांव व इमलीपदर के बीच नक्सलयों के रावघाट एरिया कमेटी ने पेड़ पर काले रंग का बैनर बांधा था। नक्सलियों के द्वारा लगाये गये बैनर की खास बात यह है कि हर बार लाल रंग के बैनर-पोस्टर लगाकर विरोध जताने वाले नक्सलियों ने इस बार काले रंग के बैनर बांधे हैं।

बैनर में गणतंत्र दिवस को झूठा बताते हुए असली आजादी के संघर्ष की बात कही है। इसमें नक्सलियों ने नए पुलिस कैंप, नई सड़क, खदान और पुल-पुलिया का भी विरोध करने की बातें लिखी हैं। नक्सली बैनर लगाये जाने की सूचना पर कोयलीबेंड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पंहुचकर नक्सली बैनर जब्त कर लिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *