रांची समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण

0

रांची, 26 जनवरी (हि.स.)।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को समाहरणालय परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान समाहरणालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल के दौरान कोविड गाइडलाइन्स का अनुपालन करें। रंजन ने मोरहाबादी स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। मौके पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा भी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *