बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पांच सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

0

भागलपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में रविवार को 5 सूत्री मांगों को लेकर बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एंव आशा कार्यकर्ता द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के उपरांत सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा। मौके पर जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री दिनेश राम ने बताया कि लगातार 9-10 माह से स्वास्थ्य कर्मचारियों का अवकाश रद्द कर काम लिया जा रहा है। इन्हें सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाए। महिलाओं को प्राकृतिक अवकाश प्रत्येक माह मे दो दिन दिया जाए। दूसरा चक्रीय ड्यूटी चार्ट बनाया जाए। तीसरा एम.ए.सी.पी. अंकित लाभ दिया जाए । चौथा आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को मिलने वाला मानदेय ससमय भुगतान किया जाए। साथ ही बकाया राशि का भी भुगतान किया जाए। स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी ससमय वेतन एवं बकाया भुगतान किया जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *