उत्तराखंड में भाजपा 60 पार के लक्ष्य से आगे निकलेगी :प्रह्लाद जोशी

0

-केन्द्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को बताएगी एलईडी वाहन:धामी
-भाजपा का 70 विधनसभा के लिए एलईडी प्रचार रथ को रवाना
देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को पार्टी मुख्यालय से सभी 70 विधानसभा क्षेत्र के “एलईडी प्रचार रथ को रवाना किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भाजपा विकास के साथ-साथ उम्मीदवार और प्रचार के साथ ही उत्तराखंड में 60 पार के लक्ष्य के पूरा कर जीत में भी प्रथम रहेगी।
रविवार को बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने एलईडी चुनाव प्रचार वाहनों का झंडा दिखाकर रवाना किया।
चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा सरकार निर्माण से लेकर अब तक संवारने के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार वाहनों से केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लोगों को बताया जाएगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास को जगह है तुष्टिकरण के लिए नहीं है। हम इसी संकल्प के साथ एक बार फिर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रचार में निकल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विकास में प्रथम रहे इसके लिए युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्य किए हैं। भाजपा विकास में प्रथम रही है और उम्मीदवारों की घोषणा में भी प्रथम है। अब प्रचार और आगे जीत में भी पहले नंबर के साथ-साथ 60 पार के लक्ष्य को पूरा करने में सफल होंगे।
भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास सबका किया, लेकिन तुष्टिकरण के लिए कोई जगह नहीं है। हम इसी संकल्प के साथ एक बार फिर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रचार में निकल रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश आज प्रगति में नये-नये प्रतिमान स्थापित कर रहा हैं। हम प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा के अनुरूप 2025 रजत जयंती वर्ष से पूर्व ही उत्तराखंड का दशक बनाने जा रहे है। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा में चुनाव वैन के जरिये प्रचार का शुभारंभ कर रही है। आज डबल इंजन की सरकार का लाभ सबको दिखाई दे रहा है। हम प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को अंगीकार करते हुए गांवों के विकास, गरीबों के उत्थान, किसानों की खुशहाली, युवाओं के रोजगार और मातृशक्ति की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।
भाजपा विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 59 नाम है। दूसरी सूची आनी है। इससे पहले प्रचार-प्रसार के लिए भाजपा ने सभी 70 विधानसभा सीटों पर एलईडी प्रचार वाहनों को भी रवाना किया है। यह वाहन सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देगी। राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल प्रदेश, कार्यालय सचिव कौत्सुभानन्द जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी आरपी सिंह समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *