नेताजी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता: मुख्यमंत्री

0

देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी के महानायक क्रांतिकारी और आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 12 वीं जयंती पर उनका भाव पूर्ण स्मरण किया। इस दौरान कहा कि देश को आजादी दिलाने में दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि नेताजी को श्रद्धांजलि के क्रम में आज दिल्ली इण्डिया गेट पर मोदी सरकार ने उनकी आभासी प्रतिमा अनावरण को ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के क्रूर शासन में सुभाष चन्द्र बोस की निडर देशभक्ति ने अधीन भारतीयों में सोये विश्वास को जगाया। विलक्षण प्रतिभा के धनी नेताजी ने युवाओं में आजादी की क्रांति की ज्वाला जगाकर व निर्भीक होकर अंग्रेज़ों के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी। नेता जी के ”तुम मुझे खून दो” ”में तुम्हें आजादी दूंगा” वह “जय हिन्द” जैसे नारों ने पूरे देश में आजादी की क्रांति का बिगुल फूंक दिया था।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देश में देश के अंदर सुभाष चंद्र बोस की सबसे बड़ी मूर्ति और म्यूजियम भाजपा सरकार ने गुजरात में बनाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *