आशा रोड़ी के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित

0

देहरादून, 23 जनवरी (हि.स.)। वन विभाग गेस्ट हाउस आशा रोड़ी के पास देहरादून-सहारनपुर मेन रोड पर दो आज दोपहर पेड़ बारिश और हवा के चलते पेड़ गिरने से यातायात बाधित हैं।
रविवार दोपहर 2.20 बजे के करीब आशा रोड़ी के पास देहरादून-सहारनपुर मेन रोड पर लगातार हो रही वारिस से दो पेड़ गिर गए हैं। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बाधित है। यातायात डाइवर्ट करने के लिए कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया गया है। यूपी से आने वाले यातायात को रोकने के लिए पुलिस चौकी मोहण्ड को बताया गया है। पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों से सूचित कर दिया गया है। पेड़ के कारण विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसके लिए विद्युत विभाग को जानकारी दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *