हरिद्वार न्यायालय के 75 अधिकारी और कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

0

हरिद्वार, 23 जनवरी (हि.स.)। लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना ने अब न्यायालय क्षेत्र में भी धावा बोल दिया है। रोशनाबाद स्थित न्यायालय परिसर में कई जज समेत कुल 75 न्याय कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
इतनी बड़ी संख्या में कोर्ट में कोरोना के मामले मिलने से हड़कंप मच गया है। न्यायिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पेशकार, अर्दली, लिपिक स्टाफ कोरोना की चपेट में आने के कारण कई न्यायालयों में ऑनलाइन कामकाज पर भी संकट गहरा गया है।
बताते हैं कि न्यायालय में कुछ न्यायिक अधिकारियों को बुखार आने के बाद कोरोना के लक्षण महसूस हुए। इसके बाद एहतियात के तौर पर कोरोना जांच कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 155 न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें कुल 75 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर दिया है। कोरोना के कारण न्यायालय में ऑनलाइन ही कार्य चल रहा है। इतनी बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों व कर्मचरियों के कोरोना पॉजिटिव आने से ऑनलाइन कार्य भी प्रभावित हो सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुमार खगेन्द्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा सकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *