राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट हैक

0

जयपुर, 23 जनवरी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। रविवार सुबह 11.28 बजे राज्यपाल के ट्विटर हैंडल से अरबी भाषा में ट्वीट किया गया है। जिसमें लिखा गया, ‘गुड मार्निंग, आपके चाचा स्पूकी और हायब्रिड आपको दुआ देते हैं।’

राज्यपाल का ट्वीटर अकाउंट हैक होते ही साइबर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गए हैं। राजभवन से भी इसकी शिकायत की गई है। साइबर एक्सपर्ट्स राज्यपाल के ट्वीटर अकाउंट को हैकर से वापस रिकवर करने की कोशिश में जुटे हैं। साथ ही अकाउंट किसने हैक किया और कहां से हैक हुआ, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *