संसद सदस्यों ने नेताजी को श्रद्धा- सुमन अर्पित किए

0

नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि. स.)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा के नेता पीयूष गोयल समेत कई केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों ने संसद के केंद्रीय कक्ष में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने वाले अन्य गणमान्य में कई पूर्व संसद सदस्य भी शामिल थे।
लोक सभा और राज्य सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और पी.सी.मोदी ने भी नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विशिष्टजन को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई । तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. एन.संजीव रेड्डी ने 23 जनवरी, 1978 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र का अनावरण किया था ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *