नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अधिकारियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

0

रामगढ़, 23 जनवरी (हि.स.)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार को जिला प्रशासन द्वारा रामगढ़ शहर के सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, सब रजिस्ट्रार सुभाष दत्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भू अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी विधि शाखा, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रामगढ़, अवर निबंधक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पतरातु, अंचल अधिकारी पतरातु सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *