जिले के आठों सीटों पर पिछली बार से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करेगी भाजपा : प्रकाश पाल

0

हरदोई, 22 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने आठों विधानसभा उम्मीदवारों के ऐलान पर कहा कि पार्टी ने सर्वे के आधार पर जनता का रुझान देखते हुए ज्यादातर सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही 2022 चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी के फैसले से पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ताओं तक में खुशी की लहर है।
भाजपा के सभी घोषित प्रत्याशी मोदी-योगी के नेतृत्व में और जनता के अभूतपूर्व आशीर्वाद, कार्यकर्ता के परिश्रम से आठों सीट 2017 से भी ज्यादा वोट से जीतकर विधानसभा में भाजपा की 300 की सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के पास प्रत्याशियों का टोटा है और ऐसी लोक लुभावन योजनाओं का प्रचार कर रहे जिनका धरातल पर कोई वजूद नहीं। सपा ने माफियाओं और गुंडों को टिकट देकर जता दिया कि जनता और प्रदेश के विकास से उसे कोई मतलब नहीं। सपा सुप्रीमो के अधिकारियों और पत्रकारों को अभी से धमकी भरे भाषण सुनने को मिल जाते हैं। जनता समझ रही है कि अगर इन्हें वोट दिया तो हालात क्या होंगे। भाजपा का सिर्फ एक ही संकल्प है देश और देशवासियों का विकास और सुरक्षा देना। जो सरकार ने बिना किसी भेदभाव के दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *