अंतरराष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में मोतिहारी के अनिकेत राज को मिला डायमंड आर्टिस्ट अवार्ड

0

प्रतियोगिता में 46 देश के 1650 आर्टिस्टों ने लिया था हिस्सा

मोतिहारी,22 जनवरी(हि.स.)। मोतिहारी शहर के पंच मंदिर चौक स्थित बिसाती पट्टी वार्ड 6 निवासी व्यवसायी दिनेश कुमार एवं माता सरिता देवी के पुत्र अनिकेत ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में डायमंड आर्टिस्ट अवार्ड प्राप्त किया है।उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता बीते सितंबर से नवंबर 2021 के बीच ऑनलाइन आयोजित थी। जिसमे अनिकेत ने अपनी पेंटिंग 5 सितंबर को सबमिट किया था। इस प्रतियोगिता में 46 देश के 1650 आर्टिस्टो ने भाग लिया था। जिसमें अनिकेत राज पूरे बिहार से एकमात्र प्रतिभागी थे।

इस प्रतियेगिता में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान, अजरबैजान बांग्लादेश भूटान बोस्निया कंबोडिया चाइना, इजिप्ट ग्रीस ईरान मलेशिया यूके श्रीलंका यूनाइटेड स्टेट साउथ कोरिया यूनाइटेड अरब एमिरेट्स न्यूजीलैंड आदि देश ने भाग लिया था। अनिकेत राज का पेंटिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने पर जम्मू कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनिकेत राज को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सम्मानित किया। वहीं अनिकेत की इस उपलब्धियां पर उनके माता-पिता एवं पूरे जिलावासी गौरवान्वित हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *