मशहूर फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन

0

कोलकाता, 22 जनवरी (हि.स.)। प्रख्यात पूर्व फुटबॉलर सुभाष भौमिक का निधन शनिवार सुबह एकबालपुर के एक अस्पताल में हो गया। वे 74 वर्ष के थे। भौमिक लंबे समय से मधुमेह और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। करीब साढ़े तीन महीने तक उन्हें नियमित डायलिसिस से गुजरना पड़ा। 23 साल पहले उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। हाल ही में कोरोना के पीड़ित हुए थे। पिछले कुछ दिनों से उन्हें सीने में संक्रमण के चलते एकबालपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सुभाष भौमिक ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। शुक्रवार दोपहर खेल मंत्री अरूप विश्वास के कार्यालय में उनकी मदद के लिए आपात बैठक बुलाई गई। वहाँ कलकत्ता के खेल जगत ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके पहले ही सुभाष भौमिक का निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर खेल जगत में शोक की लहर पसरी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *