भाजपा सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाने की तैयारियों में जुटी

0

यमुनानगर, 21 जनवरी (हि.स.)। भाजपा 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की 150वीं जयंती पर समारोह आयोजित करने जा रही है। इसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को बुड़िया मण्डल के मंडी, खारवान और अन्य गांवों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और बुड़िया मण्डल प्रभारी सुमीत गुप्ता कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुमीत गुप्ता ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में लाखों लोगों ने शहीद होकर भारत की आजादी में कभी भी ना भूल पाने वाला योगदान दिया। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी उन वीर शहीदों का इतिहास सामने नहीं आने दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा है। इसी कड़ी में 23 जनवरी को पूरे हरियाणा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए लाखों शहीदों को भारतीय जनता पार्टी व आमजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *