आदित्यनाथ ने भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का किया शुभारंभ

0

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक तरफ जहां बरेली में घर-घर सम्पर्क अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कैम्पेन सांग की लॉन्चिंग के साथ ही पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। सोच ईमानदार काम दमदार, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार स्लोगन के साथ अभियान की शुरुआत की गयी। इस मौके पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

भाजपा ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत के अवसर पर सोच ईमानदार काम दमदार, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार जैसे कई स्लोगन भी जारी किए। भाजपा ने अपने कैम्पेन सांग में पूरे प्रदेश को समाहित करने की कोशिश की है। काशी, अयोध्या, झांसी जैसे पौराणिक नगरों का नाम इस गीत में शामिल किया गया है। इस मौके पर मीडिया सेंटर का भी शुभारंभ किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *