समरसेट ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल के साथ किया करार

0

टॉनटन, 21 जनवरी (हि.स.)। समरसेट काउंटी क्रिकेट क्लब (एससीसीसी) ने शुक्रवार को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल के साथ करार किया है।
37 वर्षीय सिडल ने पिछले सीज़न में नॉटिंघमशायर, लंकाशायर और एसेक्स के लिए 36 मैचों में 146 प्रथम श्रेणी विकेट लिए हैं। पीटर ने आठ बार पांच विकेट लेने सहित 200 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं।
सिडल ने एक बयान में कहा, “खेल के भीतर समरसेट को बहुत सम्मान दिया जाता है, और क्लब के लिए खेलने का मौका पाने के लिए मैं वास्तव में उत्सुक हूं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में समरसेट के खिलाफ कुछ अच्छे मैच खेले हैं और अब मैं उनके लिए कुछ जीत में योगदान देने की उम्मीद कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मुझे इंग्लैंड में खेलने में मजा आता है और मैं समरसेट के लिए कुछ ट्रॉफी जीतने में मदद करना पसंद करूंगा, खासकर उनकी पहली काउंटी चैंपियनशिप।”
सिडन ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 23.60 की औसत से 89 टी-20 विकेट लिए । इसके अलावा, उनके नाम 31.51 के औसत से 86 लिस्ट ए विकेट हैं। वह अगस्त के अंत तक समरसेट से जुड़ेंगे और उस दौरान तीनों प्रारूपों के लिए उपलब्ध रहेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *