‘दंगा मुक्त-सपा मुक्त प्रदेश’ जनता का संकल्प : योगी आदित्यनाथ

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपा पर प्रहार

लखनऊ, 21 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने ‘दंगा मुक्त प्रदेश और सपा मुक्त प्रदेश’ का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा है कि ‘नए उत्तर प्रदेश’ की जनता पलायन नहीं, प्रगति चाहती है और ‘दंगा मुक्त प्रदेश’ ‘सपा मुक्त प्रदेश’ जनता का संकल्प है।

दूसरी ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जिनका मूल चरित्र ही अलोकतांत्रिक, आपराधिक वंशवादी हो, उनके मुंह से लोकतंत्र और विकास की बात हास्यास्पद है। विधान सभा चुनाव प्रत्याशियों की सूची सपा के ‘दंगाई प्रेमी’ और ‘तमंचावादी’ होने की पुष्टि करती है।

भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची पर सवाल खड़ा करते हुए अपराधियों को टिकट देने का आरोप लगाया है। सपा की पहली सूची आने के साथ ही पूरी भाजपा सपा पर आक्रामक दिख रही है। भाजपा के आक्रामक तेवर का नतीजा ही है कि समाजवादी पार्टी को कुछ टिकट भी बदलने पड़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *