भाजपा जिला अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

0

हिसार से दिल्ली तक नई एलिवेटेड रेल लाइन बनवाने पर जताया आभार
हिसार, 20 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने जिले के विकास कार्यों की तरफ विशेष रूप से ध्यान देने व हिसार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उन्होंने पार्टी के एक शिष्टमंडल के साथ मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में भेंट की।
कैप्टन भूपेन्द्र ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए विधायक डॉ. कमल गुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उनका आभार जताया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में विकास कार्य निरंतर जारी है। हिसार के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिये जाने पर जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए हिसार से दिल्ली नई एलिवेटेड रेल लाइन के निर्माण कार्य का स्वागत किया और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से हिसार में चल रहे विकास कार्यों बारे में विस्तार से चर्चा की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *