चन्दननगर : चार नंबर वार्ड में भाजपा का बैनर फाड़े जाने से तनाव

0

हुगली, 20 जनवरी (हि.स.)। हुगली जिले के चन्दननगर नगर निगम के चार नंबर वार्ड में भाजपा का बैनर फाड़े जाने को लेकर गुरुवार को इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। चन्दननगर नगर निगम के चुनाव में भाजपा के मुख्य प्रचारक और पुरसुरा के भाजपा विधायक विमान घोष ने भाजपा का बैनर फाड़े जाने की घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने की आशंका जाहिर की। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को ऐसा लगा था कि चंदननगर में लड़ाई नहीं होगी और वे आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है। परिस्थितियां तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ होती जा रही हैं। इसलिए अब वे भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर और बैनर को फाड़ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को डरा धमका रहे हैं।

भाजपा विधायक ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करवाई जाएगी। बहरहाल, तृणमूल कांग्रेस में भाजपा के आरोपों को खारिज कर दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *