जीत की कामना को किया दुग्धाभिषेक

0

हरिद्वार, 20 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हरिद्वार विधानसभा में टिकट फाइनल होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार द्वारा ब्रह्म कुंड हरकी पौड़ी पर दुग्ध अभिषेक किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां गंगा से मदन कौशिक की जीत और उत्तराखंड में पुनः भारतीय जनता पार्टी की बहुमत से सरकार बनने की कामना की। वीरेन्द्र तिवारी ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी ने जो विकास कार्य प्रारंभ किए हैं वह पूर्व की भांति चलते रहेंगे।

दुग्ध अभिषेक करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, महामंत्री तरुण नैय्यर, प्रदेश मीडिया प्रमुख रंजना चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्र कांत पांडे, महामंत्री कमल गुप्ता, कोषाध्यक्ष बलकेश राजोरिया, मुकेश राणा, डॉ. राजकुमार, देवेंद्र कुमार, मीडिया प्रमुख विकल राठी आदि बहुत से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *