जैक के अध्यक्ष बने अनिल महतो

0

रांची, 18 जनवरी (हि.स.)। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मंगलवार को जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। डॉक्टर अनिल कुमार महतो जैक अध्यक्ष और डॉ विनोद सिंह उपाध्यक्ष बनाये गये हैं।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) को अधिकारिक रूप से नाम घोषणा के 38 दिन बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष मिल गया है। बीते 10 दिसंबर को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने ऑफिशियल प्रेस कांफ्रेंस कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा की थी। इस नोटिफिकेशन के साथ ही अब मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं होने की उम्मीद है। डॉ अनिल महतो रांची यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर रह चुके हैं। साथ ही विनोद बिहारी विश्वविद्यालय कोल्हान के प्रो वीसी भी रह चुके हैं। विनोद सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *