बांस श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए बोहरा यूथ ने लगाया शिविर

0

उदयपुर, 18 जनवरी (हि.स.)। वन विभाग, बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी और शिफा त्रिवेणी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में बांस विदोहन कार्य में लगे श्रमिकों की स्वास्थ्य की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
विभागीय कार्य मण्डल उदयपुर के उप वन संरक्षक अशोक महरिया के दिशा निर्देश पर बांस कूप पीपलमाल और बांस कूप तोरणा में बांस विदोहन कार्य पर नियोजित श्रमिको को स्वास्थ्य जांच के दौरान कोरोना के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया गया।
कैंप में डॉ. ललित चौधरी ने कोरोना महामारी के लक्षण उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी। शिफा त्रिवेणी हॉस्पिटल की तरफ से उपस्थित लोगों की मेडिकल परामर्श देकर मुफ्त में दवाई और मास्क वितरित किए गए।
बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष अनीस मियांजी एवं सचिव सरफराज राज ने 100 कम्बल वितरित किए। डॉ. अनीसा तिलत टीन वाला ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियां कराई। भीषण सर्दी से बचने के लिए वन विभाग डीओडी उदयपुर द्वारा 77 वूलन जर्सी और बच्चों के लिए 77 जोड़ी चप्पल भी वितरित किए गए। कैंप का संयोजन क्षेत्रीय वन अधिकारी उदयपुर फिरोज़ हुसैन द्वारा किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *