ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने मनाया रोहित वेमुला का शहादत दिवस

0

बेगूसराय, 17 जनवरी (हि.स.)।ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) द्वारा सोमवार को रोहित वेमुला की शहादत दिवस मनाई गई। बेगूसराय नगर क्षेत्र के उलाव में एआईएसएफ नगर अध्यक्ष राजीव स्वराज की अध्यक्षता में आयोजित शहादत दिवस पर कार्यकर्ताओं ने रोहित वेमुला को याद किया।

इस अवसर पर एआईएसएफ के जिला सह-सचिव विवेक कुमार ने कहा कि आज का ही वह मनहूस दिन था, जिसने रोहित वेमुला जैसे होनहार छात्र को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। यह आत्महत्या नहीं हत्या थी, रोहित वेमुला ने विश्वविद्यालय प्रशासन और सत्ताधारी दल के बड़े-बड़े नेताओं के लगातार दबाव में आकर आत्महत्या करने को मजबूर हो गया। फिर कोई रोहित वेमुला जैसा होनहार छात्र इस तरह का कदम उठाने को मजबूर ना हो, इस पर विचार करना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *