सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी

0

मोतिहारी,17 जनवरी(हि.स.)। भारतीय खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त कर दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने आगाह किया है कि भारत विरोधी संगठन नेपाल के रास्ते देश के विभिन्न प्रदेशों में दहशत पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत से सटे नेपाल की करीब एक हजार, 750 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है। आशंका है कि इसके रास्ते आतंकी 26 जनवरी के साथ ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नेताओं की रैली, जनसभा और भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर बड़े वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते है।

नेपाल सीमा से साजिश की सूचनाओं के बाद सीमा पर प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एजेंसियों को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। ग्रामीण रास्तों पर एसएसबी यानी सशस्त्र सीमा बल के जवानों को लगातार गश्त का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भारतीय जवान नेपाल आर्म फोर्स के जवानों के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अलग-अलग ग्रामीण रास्तों पर गश्ती करते नजर आ रहे हैं। सीमा शुल्क कार्यालय के अधिकारी और सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाली मुख्य पथ पर वाहन जांच तेज कर दिया है। नेपाल से भारत की ओर आने-जाने वाले लोगों पर जवान पैनी नजर रख रहे हैं। साथ ही सीमावर्ती अनुमंडल के रेलवे स्टेशनों और सरकारी-गैर सरकारी प्रमुख कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *