बसपा सांसद अफजाल अंसारी अस्पताल में भर्ती

0

लखनऊ, 17 जनवरी(हि.स.)। पेट दर्द की शिकायत के बाद गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने जांच के बाद अफजाल को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में शिफ्ट कर दिया है।
68 वर्षीय अफजाल अंसारी के लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचें हैं। गाजीपुर में बसपा का झंडा लहराने वाले अफजाल के भर्ती होने की सूचना पर बसपा के नेता भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेदांता अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में अफजाल के पेट में इंफेक्शन मिला है। इसके कारण चार से छह दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है। इस दौरान अफजाल अस्पताल के ही डाइट पर रहेंगे। अफजाल अंसारी मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *