24 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 102 एम्बुलेंस के कर्मचारी

0

बेगूसराय, 17 जनवरी (हि.स.)। शोषण, घोषणा के बाद भी मांग पूरी किए जाने तथा जिला स्वास्थ्य समिति के मनमानी से आक्रोशित बेगूसराय में कार्यरत 102 एम्बुलेंस के सभी कर्मचारी 24 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के जिलाध्यक्ष रामानंद कुमार ने बताया कि बेगूसराय में 102 का 36 एम्बुलेंस कार्यरत है, लेकिन सभी कर्मचारी बद से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं, हमारी सुधि लेने वाले कोई नहीं है। एम्बुलेंस कर्मचारियों के हो रहे शोषण से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन शोषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है, ना तो संचालन एजेंसी के द्वारा श्रम अधिनियमों का पालन किया जा रहा है और ना ही समय से कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। 23 अप्रैल 2021 को सिविल सर्जन द्वारा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कोविड में कार्यरत 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों को एक सौ रुपया प्रतिव्यक्ति प्रतिदिन अल्पाहार देने का आदेश दिया गया, लेकिन आज तक किसी को एक भी रुपया नहीं मिला है।

सदर अनुमंडाधिकारी के कार्यालय कक्ष में 29 अगस्त 2020 को संचालन एजेंसी के प्रतिनिधि एवं एम्बुलेंस कमचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। जिसमें अनुमंडलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का निपटारा श्रम अधीक्षक के पास होगा, लेकिन आज तक उनके द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई। हमलोग जब श्रम अधीक्षक के पास जाते है तो कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल दिया जाता है। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सिवा कोई विकल्प नहीं रह गया है। सभी कर्मचारियों का 2017 से 2019 तक इपीएफ मद की कटौती की गई राशि सभी कर्मचारी के खाते में जमा की जाए। बकाया मानदेय का अविलंब भुगतान किया जाए। 17 से 27 अगस्त 2020 के हड़ताल अवधि का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। कोविड काल में घोषित प्रोत्साहन राशि एवं अल्पाहार का भुगतान किया जाए। 15 अक्टूबर 2017 से अब तक श्रम अधिनियम का उलंघ्यन किया जा रहा है। दिवगंत मो. जहांगीर आलम के मृत्यु बाद आज तक कम्पनी के द्वारा ग्रुप बीमा की राशि भुगतान नहीं किया गया है। जबकि बीमा कम्पनी द्वारा कसटोडीम ऑफ पशुपतीनाथ डिस्टीब्यूटर्स एवं सम्मान फाउंडेशन पटना के खाते में यह राशि अक्टूबर 2021 में ही स्थानांतरण कर दिया गया है।

बैठाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समस्या का समाधान 23 जनवरी तक नहीं होने पर सभी कर्मचारी 24 जनवरी से अनिश्चितकालिन हडताल पर चले जाएंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान अगर किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन, जिला स्वास्थ्य समिति बेगूसराय एवं संबंधित संचालन एजेंसी की होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *