कथक सम्राट बिरजू महाराज का निधन, पद्म विभूषण से थे सम्मानित

0

नई दिल्ली, 17 जनवरी (हि.स.)। पद्म विभूषण से सम्मानित दुनिया भर में मशहूर कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का रविवार देर रात निधन हो गया। 83 वर्षीय बिरजू को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक देर रात उन्हें हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के साकेत अस्पताल ले जाया गया जहां लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी।

पंडित बिरजू महाराज के निधन से भारतीय कला जगत ने एक दिग्गज कलाकार को खो दिया है। शीर्ष नर्तकों में शुमार बिरजू महाराज ने कथक नृत्य को नया आयाम दिया। कला जगत से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *