अमेरिकी राष्ट्रपति के मेडिकल सलाहकार ने जताई आशंका, जनवरी के अंत में चरम पर रहेगा ओमिक्रोन

0

वॉशिंगटन, 30 दिसंबर (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉ एंथनी फाउसा ने आशंका जताई है कि कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट जनवरी, 2022 के अंत में चरम पर रहेगा।
उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश की घनी आबादी और वैक्सीनेशन की विविधता को देखते हुए और वैक्सीनेशन नहीं कराने की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि जनवरी के अंत तक देश में ओमिक्रान संक्रमण अपने चरम पर रहेगा।
इससे पहले मंगलवार को सेंटर फॉर डिसीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में सभी नए संक्रमणों के मामलों में ओमिक्राेन वेरिएंट की 58.6 प्रतिशत मामले थे। ये आकड़े दिसंबर के आखिरी हफ्ते में हुई टेस्टिंग के आधार पर संक्रमित पाए गए लोगों को मिलाकर सामने आए हैं।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्न कहा है। इसका सबसे पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अधिक संक्रामक है और अधिक तेजी से फैलता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *