भाजपा की जन विश्वास यात्रा दो जनवरी को आएगी कानपुर, तैयारियां हुई तेज

0

– शहर के नरौना चौराहे से लेकर बिठूर तक उमड़ेगी भीड़, होगी पुष्पवर्षा

कानपुर, 30 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का भले ही चुनाव आयोग की तरफ से अभी आगाज न हुआ हो, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां नजदीक चुनाव को देखते हुए जनता को रिझाने में जुट गई हैं। इसी के तहत भाजपा ने भी जन विश्वास यात्रा शुरु की है और झांसी से शुरु हुई जन विश्वास यात्रा कानपुर नगर दो जनवरी को पहुंचेगी। इसकी तैयारियों को लेकर रोजाना पार्टी की बैठकें हो रही हैं। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि शहर में नरोना चौराहे से जन विश्वास यात्रा शुरु होगी जो बिठूर में खत्म होगी और इस यात्रा में शहरवासी पुष्पवर्षा करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसी के चलते प्रधानमंत्री की रैली के बाद अब पार्टी शहर आने वाली जन विश्वास यात्रा की तैयारियां तेज कर दी है। इसको लेकर कानपुर महानगर उत्तर कमेटी की एक बैठक पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में दो जनवरी 2022 को आ रही जन विश्वास यात्रा को सफल बनाने की योजना को बनाई गई। यह यात्रा कानपुर के ऐतिहासिक शहर बिठूर में खत्म होगी। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि जन विश्वास यात्रा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए उत्साह भरने और से अधिक लोगों को जोड़ना है।
झांसी से शुरु हुई थी जन विश्वास यात्रा
कानपुर परिक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा 19 दिसम्बर को झांसी से शुरु हुई थी। पार्टी के हवाले से बताया गया झांसी से शुरू हुई विश्वास यात्रा कानपुर में दो जनवरी को नरोना चौराहे से प्रारंभ होकर बिठूर में समाप्त होगी। सुनील बजाज ने बताया कि यात्रा का भव्य स्वागत उत्तर जिले के विभिन्न मार्गों में किया जाएगा। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर यात्रा पर घरों से पुष्प वर्षा की जाएगी। विश्वास यात्रा में झांसी के सांसद अनुराग शर्मा सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। घंटाघर चौराहे पर एक जनसभा भी आयोजित होगी। यात्रा का संयोजक जिला मंत्री अनुपम मिश्रा तथा सह संयोजक मनोज गोयल को बनाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *