चीनी मिलों के रसायन युक्त दूषित जल का बहाव नदियों में करने से जीव जंतुओं पर खतरा: विधायक

0

बगहा,29 दिसंबर(हि.स.)।पश्चिम चम्पारण जिला में नरकटियागंज, लौरिया, रामनगर और बगहा में, जितने भी चीनी मिल हैं, सभी अपना गंदा पानी रसायन युक्त नदियों में बहा रहें हैं।जिससे जलीय जीव जंतुओं के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। उक्त बातें सिकटा मैंनाटांड़ विधानसभा के विधायक बीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता भाकपा माले के वरिष्ठ नेता ने कहा है। उन्होंने आगे कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दूषित उत्प्रवाह पर रोक लगा रखी है, किंतु आदेश के बावजूद गंदा पानी नदी में उड़ेला जा रहा है।

नरकटियागंज के हड़बोडा नदी में अब सिर्फ चीनी मिल का प्रदूषित पानी ही बह रहा है। नदी में औद्योगिक कचड़ा युक्त जल प्रवाहित होने के कारण केमिकल युक्त होने के कारण पशुओं के स्नान करने के लायक भी नहीं रहा है।उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ विधानसभा में नदियों में रसायन युक्त पानी को नदी में बहाने को लेकर सवाल किया था, लेकिन सवाल के जवाब में बिहार सरकार का जबाब था कि किसी भी चीनी मिल द्वारा दूषित जल नदियों में प्रवाहित नहीं किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि सिकटा विधायक नरकटियागंज चीनी मिल द्वारा हड़बोङ़ा नदी में दूषित जल बहाये जाने का निरीक्षण के दौरान उक्त बातों को कहा। विधायक गुप्ता ने कहा बिहार सरकार विधानसभा में झूठ बोलकर चीनी मिलों को बचाने का कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा सरकार के सह पर जल प्रदूषण का अंजाम दिया जा रहा है और विभाग मौन धारण किए हुये हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *