कांग्रेस भवन में ध्वजरोहण कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

0

जगदलपुर, 28 दिसंबर(हि.स.)। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सादगी व गरिमा के साथ आज स्थानीय कांग्रेस भवन में ध्वजरोहण कर कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया।

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पार्टी के ध्वज का आरोहण किया और कांग्रेसियों को सन्देश देते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी ।उन्होंने कहा कि इस पर प्रत्येक सदस्य को गर्व होना चाहिए कि कांग्रेस संगठन भारत का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन है। 28 दिसंबर 1885 को जनता के मुद्दे और देश को आजाद कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की स्थापना एओ ह्यूम ने की थी, कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली।

स्थापना दिवस के आयोजन में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *