रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का सर कटा शव

0

भागलपुर, 28 दिसंबर (हि.स.)। भागलपुर जमालपुर रेल खंड के मकनपुर हॉल्ट के समीप मंगलवार को एक अज्ञात लड़की का सर कटा हुआ शव बरामद हुआ है। आज अहले सुबह जब ग्रामीण शौच करने जा रहे थे तो ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात लड़की का शव देखा। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों में आग की तरह फैल गई। लड़की की उम्र 20 वर्ष बतायी जा रही है। खबर सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अकबरनगर थाना को दी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *