मोदी एवं योगी जैसे नेता कभी-कभी पैदा होते हैं: स्वतंत्र देव

0

बुलंदशहर, 28 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कश्मीर में अब गोलियों की वर्षा नहीं, बल्कि फूलों की वर्षा होती है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि कभी-कभी मोदी एवं योगी जैसे नेता इस देश में पैदा होते हैं, जिन्होंने काशी के मंदिर का जीर्णोद्धार किया।

अपने संबोधन में स्वतंत्र देव ने कहा कि लक्ष्मी हाथी, साइकिल और पंजे पर नहीं आती है, लक्ष्मी जी को कमल ही पसंद है। जातिवाद, परिवारवाद एवं वंशवाद को वोट नहीं मिलना चाहिए। वोट सिर्फ राष्ट्रवाद के नाम पर ही देना है और उत्तर प्रदेश में योगी एवं देश में मोदी के हाथों को मजबूत करना है।

इससे पूर्व जन विश्वास यात्रा सोमवार देर रात यहां पहुंची।, जहां कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पूरे जोश के साथ स्वागत किया। यात्रा के दौरान डिबाई के मथुरिया किसान इंटर कॉलेज भीमपुर के मैदान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने जनसभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान, डॉ. भोला सिंह एवं जिला पंचायत अंतुल तेवतिया ने अपने विचार रखे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *