गरीबों के पेट पर डकैती डालने वाली सरकार को 2022 में जनता बदल देगी : राजपाल कश्यप

0

बलिया, 27 दिसम्बर (हि. स.)। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी राजपाल कश्यप ने बलिया में प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। सोमवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर बिल्कुल विफल है। गरीबों के पेट पर डकैती दाल रही है।

श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा वाले गैस का दाम बढ़ाकर किचन पर भी डकैती डाल रहे हैं। ये लोग पेपर लीक करा कर बेरोजगारों पर डकैती डाल रहे हैं। यह डकैतों की सरकार है। कहा कि 2022 में जनता इसे बदल देगी। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के पक्ष में आंधी है।

राजपाल कश्यप ने कहा कि कानपुर में जिस व्यापारी पर छापा पड़ा वह भाजपा का सदस्य है और उसके बारे गलत प्रचार किया जा रहा है। योगी प्रदेश के लिये अनुपयोगी हो गए हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, ब्यास जी गोड, सुशील पाण्डेय कान्हजी, राजन कनौजिया, आशुतोष ओझा, मंटू साहनी, जय प्रकाश मुन्ना, बंशीधर यादव, रमेश चंद्र साहनी, हरेन्द्र गोंड़, शामू ठाकुर और रविन्द्र नाथ यादव आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *