त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी प्रतिनिधियों को दिलायी गई शपथ

0

किशनगंज, 27 दिसम्बर (हि.स.)। बिहार के किशनगंज जिला अंर्तगत जिला प्रशासन के जारी निषेधाज्ञा के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी गई । सोमवार को जिले के पोठिया प्रखंड क्षेत्र के मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ निश्चल प्रेम ने कस्वकलियागंज पंचायत के वार्ड सदस्यों,पंच सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी ।इसके साथ ही शराब न पीने और न ही क्षेत्रीय लोगों को शराब पीने दी शपथ भी दिलायी गयी।वार्ड सदस्यों की सहमति से उप मुखिया मो.नसीम रजा और पंच सदस्यों की सहमति से उप सरपंच रीना देवी बनें। शपथ ग्रहण समारोह में सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुमार राय एवं पंचायत के मुखिया नई मुल हक सहित अन्य प्रमुख उपस्थित रहें।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निशेधाज्ञा के बीचत्रिस्तरीय पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं पंच सदस्यों का दिनांक 24 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2021तक विभिन्न प्रखंडों में विजयी पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी जाऐगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *