मप्र : नवनियुक्त आयुक्त जनसंपर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

0

भोपाल, 27 दिसंबर (हि.स.)। नवनियुक्त आयुक्त जनसंपर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। सोमववार को जनसम्पर्क संचालनालय में सेवानिवृत्त आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने नवागंतुक आयुक्त राघवेन्द्र कुमार सिंह को चार्ज सौंपा। साथ ही उन्होंने नए आयुक्त को विभागीय गतिविधियों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। आयुक्त सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बैठक की। इस अवसर पर संचालक आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ. एचएल चौधरी सहित संचालनालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News