प्रीमियर लीग : वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स और आर्सेनल के बीच खेले जाने वाला मैच स्थगित

0

लंदन, 27 दिसंबर (हि.स.)। वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स और आर्सेनल के बीच मंगलवार को अमीरात स्टेडियम में खेले जाने वाले प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच को स्थगित कर दिया गया है।
एक आधिकारिक बयान में प्रीमियर लीग ने कहा, ” वांडरर्स में कई कोरोना मामले सामने आने और चोटिल हो रहे खिलाड़ियों के देखते हुए प्रीमियर लीग बोर्ड ने स्थगन आवेदन को स्वीकार कर लिया है, क्योंकि कोरोना और चोट के कारण क्लब के पास मैच के लिए आवश्यक खिलाड़ियों की संख्या (13 आउटफील्ड खिलाड़ी और एक गोलकीपर) उपलब्ध नहीं है।”
बयान में आगे कहा गया, “बोर्ड प्रभावित क्लबों और उनके प्रशंसकों को स्पष्टता देने के लिए मैच से पहले अपना निर्णय लेने में सक्षम था। हम समर्थकों से असुविधा और व्यवधान के लिए क्षमा चाहते हैं।”
रविवार को लीड्स यूनाइटेड और एस्टन विला के बीच मंगलवार को होने वाला घरेलू मैच को भी रद्द कर दिया गया है।
बता दें कि बोर्ड मौजूदा नियमों के आधार पर केस-दर-मामलों के आधार पर मैचों को स्थगित करने के लिए आवेदनों का मूल्यांकन करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *