भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के बीच भोजपुर पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, कार्यकर्ताओ में भरे जोश

0

आरा,26 दिसंबर(हि. स)।भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कोइलवर प्रखण्ड के बहियारा स्थित रामानन्दी यज्ञानन्दलाल सरस्वती शिशु मंदिर के विशाल प्रांगण में उमड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के सैलाब के बीच अचानक आरा के सांसद और भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह पहुंचे और उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं के साथ गर्मजोशी के साथ मुलाकात की।केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा।कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून देखते ही बन रहा था।

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ई.धीरेंद्र सिंह और विजय सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए संयुक्त रूप से बताया कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा के बहियारा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ औपचारिक मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को विस्तार से सुना।उन्होंने कुछ किसानों के यूरिया खाद की कमी को दूर करने के आग्रह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मांडवीय से मोबाइल पर बातचीत की और आरा के लिए दो रैक यूरिया की स्वीकृति दिलवाई।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सिंह की पहल पर सोमवार को ही दो रैक यूरिया की खेप आरा के लिए रवाना हो जाएगी।प्रशिक्षण वर्ग स्थल पहुंचने पर आरा सांसद और भारत के केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओ की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही।सेल्फी लेने वाले कार्यकर्ताओ की भी होड़ लगी रही।केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ की समस्याएं सुनी और सभी समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News