मप्र : मुख्यमंत्री ने शहीद उधम सिंह और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शर्मा को किया नमन

0

भोपाल, 26 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास के सभाकक्ष में क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की जयंती और पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पुण्य-तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद उधम सिंह और डॉ. शर्मा के योगदान का स्मरण भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि “महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी की जयंती और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में नमन करता हूं। आपके प्रखर विचार हम सबको राष्ट्र सेवा के लिए सर्वदा प्रेरित करते रहेंगे।”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *