युवा पीढ़ी राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर देश की मजबूत के लिए समर्पित रहे

0

गोपेश्वर, 26 दिसम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प यात्रा रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग पहुंची। जन सभा में शौर्य डोभाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा जागरूक है इसलिए युवा पीढ़ी राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर मजबूती के साथ देश के लिए समर्पित रहे।

शौर्य ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष देश और दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। पिछली सरकारों में योजनाएं तुष्टिकरण के आधार पर बनती थीं। आज उसके उलट सभी योजनाएं समावेशी भाव से बनती हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कोरोना काल से पहले जिस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं पूरे प्रदेश भर में थी। केंद्र सरकार की मदद से राज्य सरकार ने दोगुनी ताकत से स्वास्थ्य सेवाओं को दूरस्थ स्थानों पर भी पहुंचाया है। आज हमारे पास सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन प्लांट और बड़ी से बड़ी महामारी से लड़ने के लिए सभी प्रकार की सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पूरे प्रदेश में 1000 से कम चिकित्सक कार्यरत हैं। आज हमने चिकित्सकों की संख्या बढ़ाकर 2500 से अधिक कर दी है।

पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में हमारे आस्था के चार धाम स्थित हैं। यहां के वीर सपूत सेना में भर्ती होकर देश का मान बढ़ाते हैं और अपना बलिदान देते हैं। इसलिए पांचवां धाम सैन्यधाम की स्थापना भी इसी प्रदेश में की जा रही है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि देश सशक्त हो, इसके लिए हमें प्रखर राष्ट्रवादी बनना होगा।

इस अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री बीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह, सतीश लखेड़ा प्रदेश, टीका प्रसाद मैखुरी, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, सरदार संत सिंह, रमेश गडिया आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *