भोपाल : मुख्यमंत्री चौहान से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल

0

भोपाल, 26 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर लघु उद्योग भारती, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि यह संगठन प्रदेश के सभी जिलों में कार्यरत है। मुख्यमंत्री चौहान को लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्योगों के विकास से संबंधित सुझाव पत्र भी सौंपा गया। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था की स्मारिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता इन्दौर, महामंत्री अरुण सोनी कटनी के अलावा जितेन्द्र गुप्ता और उमा शर्मा भोपाल एवं राजेश मिश्र के पीथमपुर शामिल हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *