कंगना रनौत ने मां को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

0

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की मां आशा रनौत का आज जन्मदिन है। कंगना ने मां को खास अंदाज में बधाई दी है। कंगना ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मां की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें थ्रोबैक से लेकर लेटेस्ट तस्वीरें शामिल हैं। पहली तस्वीर थ्रोबैक है,जिसे साझा करते हुए कंगना ने लिखा- ‘आज मेरी जननी का जन्मदिन है, बहुत-बहुत शुभकामनाएं माता।’ दूसरी तस्वीर में अभिनेत्री मां के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा-‘ मेरे बारे में सपने देखने और मुझे वास्तविकता बनाने के लिए आपका धन्यवाद मम्मा।’

कंगना रनौत उन अभिनेत्रियों में हैं,जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई। फिल्म इंडस्ट्री में वह अपने अभिनय के साथ अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही फिल्म धाकड़ और इमरजेंसी में नजर आएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *