कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए बाबासाहेब आंबेडकर के शो को किया गया स्थगित

0

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली सरकार ने बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर किये जाने वाले भव्य शो को स्थगित करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए लिया है। इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिल्ली सरकार ने पांच जनवरी से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बाबासाहेब आंबेडकर के जीवन पर एक भव्य शो की योजना बनाई थी। हालांकि, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस शो को स्थगित किया जा रहा है। स्थिति में सुधार होते ही नई तारीख की घोषणा की जायेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *