कैटरीना ने पति विक्की संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस

0

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस अभिनेता पति विक्की कौशल के साथ सेलिब्रेट किया। इस खास दिन का जश्न मनाते हुए कैटरीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर साझा की। वह विक्की कौशल की बाहों में हैं। तस्वीर में दोनों के पीछे क्रिसमस ट्री है। इस तस्वीर को साझा करते हुए कैटरीना ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की की यह तस्वीर वायरल हो रही है। फैंस इसपर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। नेहा धूपिया, जोया अख्तर जैसे सेलिब्रिटी भी कैटरीना -विक्की की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इसी साल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। कैटरीना जल्द ही फिल्म फोन भूत, टाइगर 3 और मेरी क्रिसमस में नजर आएंगी। वहीं विक्की कौशल जल्द ही गोविंदा नाम मेरा और द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *