विश्व हिंदू परिषद ने की जनरल जोरावर सिंह को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
हमीरपुर, 25 दिसम्बर (हि. स.)। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के वीर योद्धा जनरल जोरावर सिंह को वर्तमान पीढ़ी के समक्ष आदर्श रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की है । विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय ने हमीरपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जनरल जोरावर सिंह के इतिहास और उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि जनरल जोरावर सिंह, यह नाम सम्पूर्ण भारतीय उप महादीप में अठारवीं और उनसवी सदी में वीरता के क्षेत्र में अद्वित्य रहा है। हमीरपुर जिला का यह सौभाग्य है की यह वीर पुत्र इस धरा पर पैदा हुआ और यहाँ से निकल कर तिब्बत और अक्साई चीन जैसे क्षेत्रों में अपने शौर्य और प्रक्रम का परिचय करवा के आया। ऐसे वीर योद्धा को वर्तमान पीढ़ी विस्मृत कर चुकी हैं। हमारा प्रदेश जहाँ असंख्य युवा सेना में जाकर माँ भारती की सेवा में योगदान करते हैं, ऐसे में जनरल जोरावर की विजय गाथा, उनका जीवन परिचय केवल इतिहास के पन्नो में न सिमट जाये वल्कि आगामी ।पीदियों को प्रेरणा दे, इसके लिए प्रयतन करने की नितांत आवश्यकता हैं। वर्तमान समय में तत्कालीन सरकारों की अनदेखी के चलते यह वीर पुरुष इतिहास के पन्नों में गुमनामी के अंधेरे में खो सा गया है।
उन्होंने मांग की भारत के इस महान सपूत के सम्मान में प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से आग्रह करती हैं कि वो उनके गाँव को वीर गाँव घोषित करें। नादौन धनेटा मार्ग जिस पर उनका गाँव अंसरा पड़ता उसका नामकरण जनरल जोरावर के नाम पर किया जाया। प्रदेश के पाठ्यक्रम में जनरल जोरावर की जीवनी को शामिल किया जाया। जनरल जोरावर कॉलेज धनेटा जोकि अब सरकारी कॉलेज में बदल गया हैं उसका नाम करन इस वीर योद्धा के नाम पर किया जाय।
