अटल युवा संकल्प यात्रा में उत्साह से शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ता

0

– विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निकली बाइक रैली,पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने राजघाट भैसासुर घाट से हरी झंडी दिखाई

वाराणसी, 25 दिसम्बर (हि.स.)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से अटल युवा संकल्प यात्रा निकाली। मोटर साइकिल रैली में पूरे उत्साह के साथ शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे राह पार्टी का झंडा लहराते हुए नारेबाजी की। शहर दक्षिणी विधानसभा की मोटर साइकिल जुलूस का नेतृत्व दक्षिणी विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया। पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी और

महानगर अध्यक्ष ने राजघाट (भैसासुर घाट) से यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा मच्छोदारी पार्क, विशेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, गिरजाघर, नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, रामकटोरा, औसान गंज होते हुए जैतपुरा आकर समाप्त हुई। इसी तरह उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पहड़िया चौराहे से यात्रा निकाली। यात्रा को हरी झंडी उत्तरी विधायक एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने किया। यात्रा पंचकोशी, नईबस्ती, पांडेयपुर, हुकुलगंज, चौकाघाट, अंधरापुल, नदेसर, कचहरी, सर्किट हाउस होते हुए यूपी कालेज गेट भोजुबीर पहुंच कर समाप्त हुई।

कैंट विधानसभा की यात्रा छावनी मंडल सदर बाजार से शुरू हुई। यात्रा की अगुवाई कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया। यात्रा सिगरा, महमूरगंज, सुंदरपुर, लंका, रथयात्रा, गोदौलिया, अस्सी, सामने घाट होते हुए रामनगर चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर विधायक और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *