डीलर्स एसोसिएशन ने आयोग को सौंपा ज्ञापन

0

किशनगंज, 25 दिसम्बर (हि.स.)।बिहार राज्य खाद्य आयोग की सदस्या रंजना रानी का किशनगंज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की एक दल ने स्वागत कर अपने समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।मामले में शनिवार को ऐसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी नदीम फेजल ने बताया कि कोविड महामारी काल से लंबित चली आ रही डीलर्स के कमीशन राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। मामले में जिले संबंधित विभागीय अधिकारियों से बार -बार शिकायत के बावजूद बकाया राशि का भुगतान आज तक नही हो सका है । इसी विषय से जुड़े समस्याओं का भुगतान के लिए राज्य खाद्य आयोग के अधिकारी को किशनगंज अथिति गृह में आवेदन देकर बकाया राशि की भुगतान की मांग की गयी है । मौके पर ज्ञापन देने में जिले के फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद साहा, जिला महामंत्री रमेश प्रसाद साहा सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *