भाजपा ने बाइक रैली निकाल कर मनाया अटल का जन्म दिवस

0

औरैया, 25 दिसम्बर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी ने अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर शहर के दिबियापुर रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस से बाइक रैली निकाली। बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया।
अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिन पर कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कई विद्यालयों में लाइव प्रसारण भी सुना गया। इसके अलावा दिबियापुर रोड पर युवा भाजपा नेता आकाश तिवारी के नेतृत्व में एक बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली में शामिल युवा भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।

रैली के दौरान मुख्य रूप से विशाल शुक्ला, विवेक पाठक, मोना तिवारी, धीरज दुबे, अजय वर्मा, विवेक पाठक, शिबू शर्मा सहित दो दर्जन से अधिक युवा मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *